Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 1:00 am IST

अपराध

बिहार : कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास मिला एसपी का मोबाइल...


बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, जिले के एसपी का मोबाइल फोन एक कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास से बरामद हुआ है। 

हालांकि, अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं मधेपुरा एसपी का कहना है कि, वो अभी छुट्टी से वापस आए हैं। इसलिए उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है।  जबकि, महिला का दावा है कि, वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करती रही है। 

महिला का कहना है कि, मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने कम पैसे दिए तो लड़की मोबाइल चोरी कर लाई और उसे दे दिया था।
 
बताया जा रहा है कि, 25 से 31 अगस्त तक मधेपुरा एसपी राजेश कुमार छुट्टी पर थे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का कार्यभार सौंपा गया था।