Read in App


• Thu, 11 Mar 2021 7:55 am IST


मास्क के बिना लगाए बच्चे को गोद में उठाए नजर आए वरुण धवन


बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हैं, वहां वह अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अभिनेता ने क्यूट से बच्चे के साथ वीडियो साझा की हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरुण ने मास्क नहीं लगाया है। इस पर एक यूजर ने उन्हें टोका तो एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा किया है, उसमें उन्होंने एक स्थानीय बच्चे को गोद में उठाया है। वहीं, उस वीडियो में वो बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। साथ वरुण ने लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश के बच्चे। इसका नाम थियागो काम्बो है। वरुण की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक यूज़र ने उन्हें मास्क ना लगाने पर टोका।