Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Oct 2021 12:43 pm IST

ब्रेकिंग

जेल कैदियों ने सजाई माँ दुर्गा की चौकी


हरिद्वार जिला कारागार में नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन हरिद्वार जेल अधीक्षक मनोज आर्य व ज्वालापुर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने किया। माता की चौकी का आयोजन करने का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों में देश प्रेम व आध्यात्म का जागरण करना है। जिला कारागार में हुई माता की चौकी में कैदी ने माता के भजन भी सुनाए।