Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Dec 2022 11:00 pm IST

राजनीति

राज्यसभा में पीएम मोदी ने बांधे उपराष्ट्रपति की तारीफों के पुल, बताया किसान पुत्र...


आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान राज्यसभा में पीएम मोदी ने नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तारीफ की। 

पीएम मोदी ने कहा कि, मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है। आप सदन में इस महती पद की शोभा बढ़ा रहे हैं। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हमारे उपराष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार वह जवानों और किसानों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। मुझे विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में राज्यसभा अपनी विरासत को न केवल आगे बढ़ाएगी अपितु नई ऊंचाई भी देगी।

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश की गौरवशाली आदिवासी विरासत हमारा मार्गदर्शन कर रही है। इसके पहले भी रामनाथ कोविंद जी वंचित समाज से निकलकर देश के सर्वोच्च पद पर बैठे थे।