भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ अभियान के तहत घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की। नई टहरी मंडल के 32 बूथों के अंतर्गत पड़ने वाले घरों पर पार्टी का झंड़ा और स्टीकर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। मौके पर पार्टी कार्यक्रर्ताओं ने बाजार में रैली भी निकाली।
बुधवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली विधानसभा चुनाव में जनता से जो वादे किये वह करीब-करीब पूरे हो गये है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा टिहरी जिले की सभी छह सीटों पर जीत हासिल करेंगी। कहा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार से घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान को शुरु किया गया है, जो पूरे जनपद में चलाया जाऐगा।