Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Nov 2022 5:34 pm IST


उत्तरकाशी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया


उत्तरकाशी :  जनपद में 22वां राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय, तहसील औऱ ब्लाक स्तर पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रुहेला, कर्नल अजय कोठियाल, राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कार्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान डीएम अभिषेक ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को लखपति दीदी के रूप सम्मानित किया। साथ ही आपदा एवं उत्कृष्ट विभागीय कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।