Read in App


• Tue, 12 Mar 2024 4:24 pm IST


अंकिता केस में वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग


हरिद्वार : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने के लिए संघर्षरत पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद पहाड़ ही नहीं मैदानी क्षेत्र में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आशुतोष नेगी को तुरंत रिहा किया जाए। अंकिता भंडारी केस में वीआईपी का नाम उजागर कर उसकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए। लंबे समय से वंचित राज्य आंदोलनकारी की सूची तुरंत जारी किया जाए। मूल निवास 1950 और भू-कानून पर भी तुरंत सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा जनपद हरिद्वार में संयुक्त संघर्ष समिति एक निर्णायक आंदोलन करेगी।