Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 27 Nov 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

Bappi Lahiri Birthday: इस शख्स को देखकर जगी थी सोना पहनने की चाहत, खुद कर चुके हैं खुलासा


फिल्मी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक म्यूजिक डाएरेक्टर्स हैं लेकिन बप्पी लहरी की एक अलग ही पहचान है। इन्होंने  ही बॉलीवुड में रॉक म्यूजिक और फॉस्ट संगीत की शुरुआत  की थी। एक से बढ़कर गानों को सजाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी एक इंसान से बहुत इन्सपायर थे। उसी शख्स को देखकर बप्पी दा अपनी लाइफ में एक काम को करने के लिए बहुत बेताब थे। उस शख्स का नाम था हॉलीवुड म्यूजिक डाएरेक्टर एल्विस प्रेस्ली। आज बप्पी लहरी अपनी  70वीं बर्थ एनीवर्सरी मना रहे हैं। आइए जानते हैं किस इंसान को देखकर बप्पी दा कौन सा करने के लिए बेचैन रहते थे।
बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में अपार सफलता प्राप्त की है लेकिन वो मशहूर हॉलीवुड म्यूजिक डाएरेक्टर एल्विस प्रेस्ली से बहुत ज्यादा इन्सपायर थे। एक इंटरव्यू में बप्पी दा ने बताया था कि जब भी वो एल्विस प्रेस्ली के गले में पड़ी हुई सोने की चेन को देखते थे तो उनका दिल भी सोना पहनने के लिए मचल जाता था और वे सोचते थे कि जब कभी भी उनके पास पैसा आएगा तो वो अपने इस शौक को जरूर पूरा करेंगे।