Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 6:21 pm IST

खेल

Ranji Trophy 2022 Final: मध्य प्रदेश के खिलाफ ने पहले दिन बनाए 248 रन


41 बार के चैंपियन मुम्बई ने पहले खिताब की तलाश में लगे मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आदित्य श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की टीम खिताबी मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के पहले दिन 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 248 रन बनाए। सरफराज खान 40 और शम्स मुलानी 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।यशस्वी जायसवाल के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा, जो 163 गेंदों में 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मध्य प्रदेश को पांचवीं सफलता  हार्दिक तैमोर के रूप में मिली, जो  44 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। अरमान जाफर 56 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने 79 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। उन्हें अनुभव अग्रवाल ने बोल्ड आउट करके मध्यप्रदेश को पहली सफलता दिलाई।पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे। जायसवाल और शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई।  जायसवाल काफी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ सेमीफाइनल की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली थी।