Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Apr 2022 4:49 pm IST

जन-समस्या

बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश, राज्य सरकार का फूंका पुतला


चम्पावत:  आठ से दस घंटे तक हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। विरोध में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया। शीघ्र बिजली कटौती बंद नहीं करने पर प्रदेश भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी। चम्पावत में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी बाजार स्थित कार्यालय से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश भर में हर दिन बिजली संकट गहरा रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी बिजली संकट होने से साबित होता है कि भाजपा सरकार में सोच की कमी है। यहीं वजह है कि प्रदेश आज इस तरह के संकट का सामना कर रहा है।