Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 May 2022 1:16 pm IST

राजनीति

अखिलेश ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- भाजपा किसानों के सपनों को कर रही चकनाचूर


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही, विपक्ष पर तंज भी कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि केवल चौधरी चरण सिंह देश के ऐसे नेता रहें हैं, जिन्होंने आजादी के बाद किसानों के सम्मान और हक के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि किसान उनके बताए रास्ते पर चलकर खुश रहते थे।


बता दें, अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों के सपनों को कुचलकर रख दिया है। भाजपा के पीचे चलकर किसान बर्बादी के रास्ते पर जा रहा है।