Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 1:30 pm IST


क्या सिर्फ काजल से पाना चाहती हैं कातिलाना लुक ? फिर तो लगाने का तरीका सीख लें..


जल्द ही फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में दूसरों से अलग और खूबसूरत दिखने के लिए अभी से कुछ लड़कियों ने अपने कपड़ों की शॉपिंग भी करनी शुरू कर दी होगी। लेकिन जब हर बार फेस्टिवल्स पर अलग-अलग तरह के कपड़े होते हैं तो हर बार चेहरे पर एक जैसा मेकअप क्यों। आइए जानते हैं इस बार अपने लुक को बोल्ड और खूबसूरत देने के लिए कैसे लगाएं आंखों पर काजल .... 

दो रंग के काजल- आजकल आंखों पर दो रंग का काजल लगाने का ट्रेंड लड़कियों के बीच काफी फेमस हो रहा है। इस तरह के काजल को लड़कियां बोल्ड लुक अपनाने के लिए कैरी कर रही हैं। दो रंग का ये काजल आंखों पर काफी कूल लगता है। आप इसे अपने वेस्टर्न ड्रेस के साथ लगाएं। इसके साथ आप दो रंग के आई शैडो को भी ट्राई करें।

वाइट काजल- आंखें बड़ी दिखाने के लिए अब वाइट काजल मार्केट में आ चुका है। वाइट काजल ट्रांसपैरेंट होता है। इसे आंखों के बाहर की तरफ फैलाते हुए लगाया जाता है। इसके ऊपर किसी भी कलर का काजल लगाने पर आंखें बड़ी दिखेंगी।

ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए ब्रोड ब्लैक काजल- यह काजल लगाने का भले ही एकदम सिंपल तरीका है लेकिन आंखों पर लगते ही यह उन्हें क्लासिक लुक देता है। आप इस तरह के काजल लुक को ट्रेडिशनल ड्रेस और सिल्वर ज्वेलरी के साथ कैरी करें। आप चाहे ते इसके साथ न्यूड लिप्स कलर भी ट्राई कर सकती हैं।