Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Oct 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ी पहनकर पहुंची Suhana Khan, देख फैंस ही क्रेजी


दीपावली का त्यौहार नजदीक आ गया है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर दिवाली पार्टी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। जिसमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना भी पहुंची। सुहाना के पार्टी में पहुंचते ही कैमरे उनपर ही थम गए।

दरअसल, मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में जैसे सुहाना खान गाड़ी से बाहर उतरीं तो वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनपर ही चला गया। इस दौरान सुहाना को पहली बार पब्लिकिली साड़ी में देखा गया है। सुहाना ने शिमरी गोल्डन साड़ी पहने पार्टी में पहुंचीं। सुहाना का यह लुक देख फैंस की दीपिका पादुकोण की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर सुहाना का यह नया लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है।