Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 12:46 pm IST


जवां स्कीन के लिए अपनाएं ये टिप्स


नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं के क्षय को रोकने में सहायक होते हैं और क्षतिग्रस्त स्किन को छीक करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ब्लड सर्कुलेशन को बैलेंस तरीके से बढ़ाने के साथ उम्र बढ़ने के संकेत को कम कर देते हैं। ऐसे में आप चाहे तो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों और व्यायाम का इस्तेमाल कर सकते हैं-


त्रिफला- त्रिफला औषधीय गुणों से भरपूर है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि त्रिफला तीन फलों आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर बनी है। त्रिफला के पाउडर में अत्यधिक एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह मिश्रण तृप्ति हार्मोन को बढ़ाने और रक्त को शुद्ध करने में सहायक है जो उम्र बढ़ने की प्रणाली के खिलाफ ढाल बनकर खड़े रहते हैं। त्रिफला को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक प्रभावी प्राकृतिक औषधि के रूप में अनुमोदित किया गया है। ऐसे में जवां बने रहने के लिए भोजन के बाद 5-10 ग्राम चूर्ण को एक चम्मच शहद के साथ एक गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन करे। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

घी- आयुर्वेद में घी का अधिक महत्व है। इसे सेहत और सुंदरता के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। जहां एक ओर यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है। वहीं दूसरी ओर यह त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। गाय का पुराना घी हो तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है। गाय का घी पित्त और वात को कम करने के साथ त्वचा संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। 

रोजाना एक्सरसाइज करें- शरीर को अच्छे रक्त प्रवाह और स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइड की जरूरत होती है। आपको रोजाना आधा घंटा टहलना चाहिए या व्यायाम करना चाहिए। यह आपके शारीरिक के साथ-साथ आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।