Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का हुआ निधन, भाईजान ने लिखा इमोशनल नोट


बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वो बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें  मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि, सागर पांडे के निधन पर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

सलमान ने सागर पांडे के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे साथ रहने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं। सागर भाई तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। थैंक्यू. #RIP #SagarPandey।