Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Oct 2022 2:00 am IST


मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए क्‍यों किया ऐसा


नई दिल्‍ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को धमकी भरा फोन करने वाला शख्‍स गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में रामेश कुमार मिश्रा नाम के शख्स को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसको मुंबई लाया गया।

गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अस्‍पताल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर लगभग एक बजे आया और दूसरा कॉल शाम पांच बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया (मुकेश अंबानी का घर) की सुरक्षा बढ़ा दी गई।