Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 2:08 pm IST


खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए छोड़ दिया था लाखों का पैकेज, अब 'MBA मखाना वाला' बन कर रहे मोटी कमाई


मौजूदा समय में युवाओं में खुद का स्टार्टअप शुरू करने की होड़ लगी है। आए दिन कोई न कोई नया स्टार्टअप सामने आ रहा है। अब युवा दूसरों के अंडर नौकरी करने के बजाय खुद का व्यवसाय करना ज्यादा पसंद कर रहे  हैं। साथ ही दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। स्टार्टअप की दुनिया में अभी तक आपने कई अलग-अलग बिजनेस के बारे में सुना होगा लेकिन चाय वाला स्टार्टअप कुछ ज्यादा ही फेमस है। जैसे ग्रेजुएट चाय वाली, MBA चायवाला आदि। ऐसे ही एक स्टार्टअप है 'MBA मखाना वाला'। आज इस लेख में हम  'MBA मखाना वाला' के बारे में बात करेंगे।
जी हां हम बात कर रहे हैं श्रवण कुमार राय की। श्रवण बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और वह 'MBA मखाना वाला' के नाम से  फेमस हैं। उन्होंने पहले फास्ट फूड एन्ड टेक्नोलॉज़ी से इन्जीनियरिंग और फिर मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्हें लाखों की पैकेज वाली नौकरी भी मिल गई लेकिन उन्होंने नौकरी करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। श्रवण ने खुद का स्टार्टअप शुरू करने का फैसला लिया।  लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ उन्होंने स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा और सुपर फूड मखाने से बनने वाले उत्पादों का बिजनेस शुरू किया। हालांकि स्टार्टअप शुरू करने के बाद उसे पहचान दिलाने के लिए नाम की जरूरत  थी। ऐसे में उन्होंने अपने इस स्टार्टअप का नाम काम से जोड़कर रखा ‘MBA मखाना वाला’ रख दिया।
 मखाने का व्यवसाय शुरू करने को लेकर श्रवण कहते हैं कि  तमिलनाडु के तन्जौर इन्स्टीट्यूट में इन्जीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें प्रोजेक्ट के तहत पॉपिंग मखाना मशीन पर काम करने का मौका मिला। उसी समय उनके मन में बिजनेस करने का ख्याल आया था और उसी दौरान उन्होंने कर लिया था कि वे मखाना का बिजनेस करेंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने साल 2019 में 'MBA मखाना वाला' से अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया। उनके इस बिजनेस में उनकी पत्नी ने भी इलेक्ट्रिक इन्जीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ श्रवण का साथ दे रही हैं। इस स्टार्टअप के जरिए अब श्रवण कुमार बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं।