Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 8:45 am IST


सावन का सोमवार आज, शिवालयों में श्रद्धालु कर रहे रुद्राभिषेक व जलाभिषेक


मैदानी क्षेत्र के सावन का दूसरा और पहाड़ी सावन का तीसरा सोमवार आज होगा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समितियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जलाभिषेक व पूजा करने की अपील की है। सोमवार की पूर्व संध्‍या पर मंदिरों परिसर को सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया। शहर की विभिन्‍न मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है।

टपकेश्‍वर महादेव मंदिर के दिगंबर भरतगिरी महाराज ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त में रुद्राभिषेक के बाद जलाभिषेक होगा। वहीं, सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में सेवादल की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओे को समर्पित द्वितीय सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। रविवार को मंदिर में आयोजित बैठक में दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि हरिद्वार से लाए गंगाजल के साथ ही दूध दही घी पंचामृत शक्कर इत्यादि से रुद्री के वैदिक पात्रों के मंत्रोचार के साथ भोर में रुद्राभिषेक शुरु होगा।