फिल्म ‘आदिपुरुष’ में आपत्तिजनक डायलॉग के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि जिस रामायण के किरदारों की पूजा की जाती है, उसे एक मजाक की तरह कैसे दिखा दिया गया। सेंसर बोर्ड ने ऐसी फिल्म को पास कैसे कर दिया। फिल्म को पास कर देना एक ब्लंडर है। फिल्म मेकर्स को तो सिर्फ पैसे कमाने हैं, क्योंकि पिक्चर हिट हो जाती है।
हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आप कुरान पर एक छोटी सी
डॉक्यूमेंट्री बनाकर देखिए, जिसमें गलत चीजों
को दर्शाया गया हो तो आपको पता चल जाएगा कि क्या हो सकता है। आपको कुरान और बाइबिल को भी
नहीं छूना चाहिए। मैं ये साफ कर दूं कि किसी एक धर्म को भी टच न करिए। आप किसी
धर्म के बारे में गलत तरह से मत दिखाएं। अदालत किसी धर्म को नहीं मानता। यहां सभी
लोगों की भावनाओं की कद्र की जाती है। ये सिर्फ मामले से जुड़ी मौखिक टिप्पणियां
हैं। अभी देखना शाम तक ये भी छप जाएगा।
बेंच ने क्या-क्या कहा?
बेंच- ये मसला बहुत सेंसिटिव है, मैं जानना चाहता
हूं कि डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (Dy. SGI) का इस पर क्या कहना है।
Dy. SGI- फिल्म को
सर्टिफिकेट भारत सरकार द्वारा नामित पांच सदस्यों की टीम
ने दिया था। कुल 25 सदस्यों ने
फिल्म देखी भी थी।
बेंच- भारत सरकार का इस मसले में क्या नहीं करना है, क्या आप इसे
डिफेंड कर रहे हैं। प्रोड्यूसर को तो आना ही पड़ेगा।
Dy. SGI- पिटिशनर ने इधर-उधर
से क्लिप लेकर केस फाइल किया है।
बेंच- वो क्लिप क्या फिल्म से जुड़े नहीं हैं? हमने फिल्म तो
नहीं देखी, लेकिन जिन लोगों
ने फिल्म देखी है, उनका कहना है कि
ये फिल्म हमारी सोच से भी ज्यादा घटिया है। मसला ये है कि रामायण के किरदारों को
फिल्म में ऐसा क्यों दिखाया गया है?
Dy. SGI- फिल्म को
एक्सपर्ट ने देखा है, उसके बाद ही
उन्होंने इसे सर्टिफाई किया है।
बेंच- क्या सेंसर बोर्ड जो सर्टिफिटेट इश्यू करता है, उसे रद्द नहीं
किया जा सकता? फिल्म 16 जून को रिलीज
हुई तो अब तक कुछ
नहीं हुआ तो तीन दिन में क्या
होगा। जो होना था वो हो चुका और ये अच्छा है कि कुछ नहीं हुआ। मैंने कुछ लोगों से पूछा, वे फिल्म देखने
के बाद काफी ज्यादा आहत थे। अगर आज हम चुप हो गए तो पता है क्या होगा? ये सब बढ़ रहा है।
हाईकोर्ट ने यहां बिना नाम लिए आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ का जिक्र किया। कहा-
एक मूवी में मैंने देखा कि भगवान शंकर जी त्रिशूल लेकर भाग रहे हैं। फनी तरीके
से...अब यही सब होगा?