Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Apr 2023 4:19 pm IST


चारधाम यात्रियों को सत्यापन के बाद ही मिलेगा दर्शन करने का टोकन


चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद ही दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। अब तक यात्रा के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर चुके हैं।बता दें कि सरकार ने स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है। इस बार चारों धाम में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के समय का स्लॉट दिया जाएगा। धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में होगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हिना व यमुनोत्री के लिए बड़कोट में सत्यापन किया जाएगा।इसके बाद ही दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को धामों में टोकन मिलेगा। जबकि यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं को जानकी चट्टी में टोकन प्राप्त होगा।