Read in App


• Tue, 23 Mar 2021 8:31 am IST


उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, आठ जिलों में बारिश की संभावना


उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हल्का हिमपात हुआ। इसके अलावा निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इसके अलावा देहरादून के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवा भी चली। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी आई है।


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। शीतकाल में प्रदेश में बारिश की कमी के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था।