Read in App


• Sat, 17 Jul 2021 2:30 pm IST


किसानों को कमजोर करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार : मारवाह


कांग्रेस पार्टी के कोऑíडनेटर तरजिदर सिंह मारवाह ने कहा कि कृषि कानून को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों को केन्द्र सरकार डराने तथा कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है किन्तु केन्द्र सरकार आपस में लड़ाकर उन्हें तोड़ने की नाकाम कोशिश कर रही है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। केन्द्रीय गुरु सिंह सभा के प्रेसीडेंट तरजिदर सिंह मारवाह ने शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन कर रहे किसानों के साथ केन्द्रीय गुरू सिंह सभा साथ खड़ी है।