Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Jan 2022 6:43 pm IST


भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर जनता को किया निराश: भंडारी


चमोली में राजनैतिक दलों के बीच रैली स्पर्धा जारी है। सोमवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने अपनी रैली में भीड़ जुटाकर जहां ताकत का अहसास कराया, वहीं इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व काबीना मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने प्रदेश और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए कहा दोनों सरकारों ने जनता को हताश और निराश किया है। उन्होंने कहा बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में जो रचनात्मक कार्य हुए, मौजूदा भाजपा सरकार उसके सापेक्ष कुछ भी नहीं कर सकी।