Read in App


• Thu, 29 Aug 2024 3:52 pm IST


इस मानसून जमकर बरसे बदरा, बागेश्वर को सबसे ज्यादा भिगोया


देहरादून : मानसून खत्म होने में अभी करीब तीन सप्ताह शेष हैं। इस मानसूनकाल में बारिश ने अब तक सबसे अधिक बागेश्वर जिले को तरबतर किया लेकिन नुकसान ऊधम सिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा हुआ है। यहां 74.21 करोड़ की क्षति का आकलन किया गया।बागेश्वर जिले में 1959.58 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। दूसरे नंबर पर नैनीताल जिला रहा। यहां 1320 मिमी बारिश हुई है। सबसे कम अल्मोड़ा जिले को भिगोया। यहां महज 356 मिमी बारिश हुई। मानसूनकाल 15 सितंबर तक रहता है। ऐसे में मौसम विज्ञानी बारिश का आंकड़ा और बढ़ने की बात कर रहे है। नुकसान की बात करें तो नैनीताल जिले के तपोवन में बादल फटने से देवखड़ी नाले ने 19 अगस्त की रात जमकर तबाही मचाई। दमुवाडूंगा क्षेत्र की तीन कॉलोनियों के 70 घरों में मलबा घुस गया था। क्षेत्र में डेढ़ घंटे में करीब 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं, आठ जुलाई को हुई बारिश से खटीमा में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। एक हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए थे। 

कहां कितनी हुई बारिश

जिला             बारिश        हानि

यूएस नगर       799.08      74.21

बागेश्वर           1959.58      65

नैनीताल          1320          24

पिथौरागढ़     1117.16        उपलब्ध नहीं
 
चंपावत          950            49

अल्मोड़ा       356             15