Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Feb 2023 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

इस्राइल के ऑब्जर्वर स्टेटस को किया गया बर्खास्त, आमंत्रण न मिलने पर ईरान पर फोड़ा ठीकरा...


अफ्रीकी यूनियन ने बीते दिन इस्राइल के ऑब्जर्वर स्टेटस को बर्खास्त कर दिया है। इसके चलते अफ्रीकी यूनियन की बैठक में इस्राइल को आमंत्रित नहीं किया गया। 

हालांकि, अफ्रीकी यूनियन के इस फैसले से बौखलाए इस्राइल ने पूरा ठीकरा ईरान पर मढ़ दिया और उसपर साजिश रचने का भी आरोप लगा डाला। इस्राइल ने कहा कि, ईरान ने अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका की मदद से उसके ऑब्जर्वर के स्टेटस को बर्खास्त कराया है। बता दें कि साल 2021 में अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख मौसा फाकी महामत ने इस्राइल को अफ्रीकी यूनियन में ऑब्जर्वर का दर्जा दिया था। 

हालांकि अफ्रीकी यूनियन के कई सदस्य देशों जैसे प्रिटोरिया आदि ने इस फैसले का विरोध किया था। इसे इस्राइल के लिए कूटनीतिक तौर पर बड़ी सफलता माना गया था। अफ्रीकी यूनियन 55 देशों का संगठन है। इनमें कई मुस्लिम बहुल देश हैं। इनमें से 46 सदस्य देशों के साथ इस्राइल के कूटनीतिक संबंध हैं।