Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

कॉप27 : अब अमीर देश गरीब देशों को देंगे मुआवजा, आपदा कोष के गठन पर समझौते की उम्मीद...


मिस्र में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप27 में सबसे विवादास्पद मुद्दे गरीब देशों को मुआवजा देने के लिए आपदा कोष के गठन पर समझौते की उम्मीद बढ़ गई है। 

मालदीव के पर्यावरण मंत्री अमिनाथ शौना ने कहा कि नुकसान और क्षति के समझौते पर सभी देशों की मुहर लगनी है। इस समझौते के बाद गरीब देश जिन्हें पैसा मिलेगा और अमीर देश जो पैसा देना होगा। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह गरीब देशों के लिए बड़ी जीत होगी जो दशकों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

क्योंकि इन देशों की पृथ्वी के तापमान को बढ़ाने में भूमिका नहीं है, लेकिन इन गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन के चलते सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए जलवायु आपदा से प्रभावित देशों की मदद के लिए वित्त पोषण की व्यवस्था पर एक नए प्रस्ताव का मसौदा प्रकाशित हुआ है।