Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 6:00 am IST


इन राशियों की आज रहेगी बल्ले-बल्ले, कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत, पढ़िए अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज 20 नवंबर, रविवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों का दिन सकारात्मक रहने वाला है, वहीं कुछ ऐसे भी राशियां हैं जिन्हें आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा। इसके साथ कुछ राशियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। पंचांग के अनुसार राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम होगा। आज उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाएगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष 
दांपत्य जीवन में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ
भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन 
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण बन सकता है।

कर्क
महिला अधिकारी या पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या 
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक
कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु 
कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। रचनात्मक कार्य में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मकर 
महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन 
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन-सत्ता का सहयेाग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।