अमेरिका के मैनहेटन में ग्रैंड जूरी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा फैसला सुनाया है। 2016 के चुनाव अभियान के दौरान एक एडल्ट स्टार को चुप रहने के एवज में पैसे देने के लिए ट्रंप को दोषी ठहराया गया है।
अभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया। अब वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए। वहीं इसको लेकर ट्रंप का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि, उनका राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है और इतिहास में उच्चतम स्तर पर चुनाव में हस्तक्षेप का प्रयास है।
इतना ही नहीं ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को धमकी भी दी। कहा कि ये विच हंट उनपर भारी पड़ेगा। मैनहेटन में ग्रैंड जूरी का फैसला आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, 'ये इतिहास में उच्चतम स्तर पर राजनीतिक उत्पीड़न और चुनावी हस्तक्षेप है। जब से मैं ट्रम्प टॉवर में गोल्डन एस्केलेटर से नीचे आया और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली तब से कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वह इस देश के मेहनती पुरुषों और महिलाओं के दुश्मन बन गए हैं। 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' आंदोलन को नष्ट करने के लिए एक विच-हंट में लगे हुए हैं।'
ट्रंप ने आगे कहा कि, 'आप इसे वैसे ही याद करते हैं जैसे मैं करता हूं... रूस, रूस, रूस; मुलर होक्स; यूक्रेन, यूक्रेन, यूक्रेन फिर... महाभियोग का धोखा-1, महाभियोग का धोखा-2; अवैध और असंवैधानिक छापे और अब यह.... ।'