Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Oct 2021 10:30 pm IST


उत्तराखंड: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, BJP में शामिल हो सकते हैं हरीशमाना जा रहा है कि भाजपा में जल्द


कांग्रेस ने भाजपा को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे को हाल ही में जो चोट दी थी उसकी भरपाई अब भाजपा देहरादून जिले से करने की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि भाजपा में जल्द ही कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश विरमानी शामिल होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं और दो चार दिन में विरमानी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। आपको बता दें कि विरमानी देहरादून में अच्छी राजनीतिक पकड़ रखते हैं। वह कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी के साथ ही दून चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, देहरादून क्लब, रोटरी आदि के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष की भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। देहरादून जिले में भाजपा का दबदबा है।