Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 5:24 pm IST


सैन्यधाम निर्माण कार्यों में लाए तेजी- गणेश जोशी


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सैन्यधाम निर्माण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। कैबिनेट मंत्री ने सैन्यधाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैन्यधाम हेतु आवंटित भूमि का म्यूटेशन और हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण करें। मंत्री ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी देहरादून को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सैन्यधाम के निर्माण की प्रगति तेजी से बढाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंनें कहा कि सैन्यधाम  प्रधानमंत्री और स्वयं उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और धाम एक तरह से मन्दिर होता है मंत्री ने कहा कि सैनिक परिवारों और शहीदों के सम्मान में हम एक सितम्बर को सैन्य सम्मान यात्रा भी निकालने जा रहे हैं। जिसमें शहीदों के परिवार वालों को सम्मान पत्र दिया जायेगा तथा उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को सैन्यधाम निर्माण में उपयोग किया जायेगा।