Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Nov 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

रूस में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज


मुंबई: दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज रूस में दिसंबर में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज अब रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब यह फिल्म रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे लेकर फिल्म के अल्लू अर्जुन भी काफी उत्सुक है। पुष्पा द राइज रूस में दिसंबर 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रचार के लिए अल्लू अर्जुन अगले सप्ताह रूस जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का अगला भाग पुष्पा द रुल जल्द रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।