Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Jan 2023 9:49 am IST

मनोरंजन

अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 54 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया


अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली का निधन हो गया। उन्होंने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। सिंगर के जाने से इंडस्ट्री में शोक व्याप्त हो गया है। उनके फैंस इस खबर को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। उनकी मौत की जानकारी उनकी मां ने दी और बताया कि लिसा मैरी ने दुनिया को हमेशा - हमेशा के लिए छोड़ दिया है।खबरों की मानें तो मैरी प्रेस्ली को उनके घर में कार्डियक अरेस्ट पड़ा था, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।   1968 में जन्मी मैरी मेम्फिस में अपने पिता की ग्रेस्कलैंड हवेली की मालिक थी।  ये हवेली एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण था। मैरी जब 9 साल की थी तब1977 में एल्विस की ग्रेस्कलैंड में मौत हो गई थी। उनका खुद का संगीत कैरियर 2003 के पहले एल्बम 'To Whom It May Concern' के साथ शुरू हुआ। इसके बाद 2005 में उनका एल्बम 'Now What' रिलीज हुआ और दोनों ने बिलबोर्ड 200 एल्बम चार्ट के शीर्ष 10 में जगह बनाई।लिसा ने 4  शादियां की थी।