Read in App


• Thu, 29 Aug 2024 11:29 am IST


हल्द्वानी में दो युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस ने मनचलों की अक्ल लगाई ठिकाने


हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।