Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Sep 2022 6:30 am IST


आज अपनाएं ये सरल उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा


हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी देवता को समर्पित होता है और उस दिन समर्पित देवता का पूजन करने से जातको को विशेष लाभ प्राप्त होता है।  पंचांग के अनुसार आज यानि 23 सितंबर को शुक्रवार का दिन है और यह दिन धन की देवी कहे जाने वाली मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति आर्थिक संकटों से जूझ रहा हो तो उसे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन अवश्य करना चाहिए। कहते हैं मां लक्ष्मी जिस व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाए उसको जीवन में कभी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा शुक्रवार के दिन कुछ उपाय अपनाकर भी आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

शुक्रवार के उपाय
यदि आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन करें। साथ ही मां लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। वस्त्रों के साथ ही माता को सुहाग का सामान भी अर्पित करना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती हैं और जातकों को आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। 
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी पूजन करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं। 
अगर आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो परेशान न हों बल्कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करते समय उन्हें पुष्प अर्पित करें। संभव हो तो लाल रंग के पुष्प ही अर्पित करें, इससे मां प्रसन्न होती हैं। 
इतना ही नहीं, विधि-विधान से पूजन करने के साथ ही शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान और मां लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। यह शुभ माना जाता है और इस उपाय को करने से जातक को कभी धन से जुड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इस दिन कमलगट्टे के माला से जाप करना चाहिए। ये बेहद लाभकारी उपाय है।

इन बातों का रखें ध्यान
माता लक्ष्मी साफ सुथरे जगहों पर वास करती हैं। उन्हे गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं है। अपने कार्यस्थल को साफ सुथरा रखें। पूजा स्थान को साफ करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। इसके साथ-साथ टूटे बर्तनों का इस्तेमाल न करें। नल से पानी न टपकने दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज नहीं प्रसन्न रहती हैं।