Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 6:30 pm IST


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक कल, खेल नीति पर लग सकती मुहर


उत्तराखंड सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में मौजूद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कल शाम 4 बजे से मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में इस मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया जाना है।  बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जानी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड की नई खेल नीति को मंजूरी मिल सकती है। वहीं, 3 फीसदी महंगाई भत्ते के अलावा कर्मचारियों और सेवा नियमावली से जुड़े विषयों पर फैसले आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि आगामी शीतकालीन सत्र में आने वाले 9 विधयकों को भी कैबिनेट से मंजूरी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में संकेत दिए हैं।