Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 7:00 am IST


उत्तराखंड: विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनेगी टिहरी झील, 1200 करोड़ की लागत से होंगे ये काम


उत्तराखंड का टिहरी जिला पर्यटन के क्षेत्र में पहचान बना रहा है। यहां अरबों की लागत से झील के ऊपर डोबरा-चांठी पुल बनाया गया है, साथ ही ग्लास ब्रिज बनाने की भी तैयारी है। केंद्र सरकार भी टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की कवायद में जुटी है। टिहरी झील समग्र विकास योजना के तहत झील क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिस पर करीब 12 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। चलिए आपको योजना के मेन प्वाइंट्स बताते हैं। 12 सौ करोड़ की लागत से यहां झील में नए बोटिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, उसके भी इंतजाम होने हैं। टिहरी झील का निर्माण साल 2006 में पूरा हुआ था। पिछले कुछ सालों में यहां पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन ये पर्यटन सिर्फ बोटिंग तक ही सीमित रहा। अब इसे विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी है, जिसके लिए केंद्र ने 12 सौ करोड़ का बजट दिया है।