Read in App


• Sat, 3 Apr 2021 11:23 am IST


पाले से सूख रही आलू की फसल


नैनीताल-पर्वतीय क्षेत्रों में जहां एक ओर बारिश न होने से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव में नदी किनारे पाला पड़ने से फसलें सूखने लगी हैं। किसान दीवान डंगवाल ने बताया कि नदी किनारे खेतों में पाला गिरने से आलू की फसलों को नुकसान हो रहा है। साथ ही अन्य फसलों के पौधे भी सूख रहे हैं। वहीं ओखलकांडा ब्लॉक के महतोली के तोक कुंवाली में भी पाले से फसल चौपट हो रही है। किसान केसर सिंह ने बताया कि हजारों रुपये की लागत से लगाया गया आलू पाले से सूख रहा है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।