Read in App


• Tue, 2 Apr 2024 5:05 pm IST


अवैध शराब के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार


रुद्रप्रयाग। थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेपाली मूल की दो महिलाओं को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस जनपद में लगातार अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। थाना गुप्तकाशी पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में 2 नेपाली मूल की महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सपना निवासी ग्राम कार्की थाना कलिंगतुग नेपाल हाल पता गौरीकुण्ड से 56 पव्वे और बाठुली निवासी लूमा नेपाल, हाल निवासी गौरीकुण्ड को 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक ऊषा ध्यानी, आरक्षी सुनील सिंह, गम्भीर शाह एवं आरक्षी पूजा शामिल थी।