Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 10:39 am IST


World Blood Donor Day 2022: क्या आप हैं ब्लड डोनेशन के लिए फिजिकली फिट?


विश्व ब्लड डोनेशन डे हर साल 14 जून को मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद सेफ ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अक्सर लोग ब्लड डोनेशन को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में आज इस खास दिन पर जानें ब्लड डोनेशन के लिए ध्यान में रखने वाली जरूरी बातें -

1) ब्लड डोनेशन के लिए आपकी उम्र 18 साल और ब्लड डोनेशन के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष होती है। 

2) यह जरूरी है कि डोनर का वजन कम से कम 55 किलो होना चाहिए।

3) लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ब्लड डोनेशन के लिए पुरुषों में 90 दिन और महिलाओं में 120 दिन का अंतराल होना चाहिए।

4) ब्लड डोनेशन से पहले डोनर की नब्ज 60- 100 बीपीएम के बीच होना चाहिए और उनका हीमोग्लोबिन 12.5g/dL होना चाहिए

5) डोनर रात की शिफ्ट में काम करने वाला नहीं होना चाहिए। डोनेशन से पहले डोनर का फास्ट नहीं होना चाहिए। वहीं डोनर को किसी तरह की सांस की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

6) डोनेशन से पहले डोनर को शराब नहीं पीनी चाहिए या नशे के लक्षण नहीं दिखाना चाहिए। डोनर को खून से जुड़ी कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।