Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Oct 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया भट्ट ने पूरे किए 10 साल, फोटो शेयर कर फैंस को कहा 'शुक्रिया'


एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। आलिया ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को प्यार दिया और शुक्रिया भी व्यक्त किया है। 

बता दें कि,  आलिया ने बॉलीवुड में साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लीड रोल में एंट्री की। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी डेब्यू किया था।

इस फिल्म के बाद से आलिया ने एक से बढ़कर एक फिल्म की। जैसे हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआर, डार्गिंल्स और ब्रह्मास्त्र हिट फिल्में दीं। आज के दौर में आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।