Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Sep 2021 2:30 pm IST


पार्ट टाइम दाइयों की मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग


मानदेय बढ़ोत्तरी सहित तीन सूत्री मांगों पर आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पार्ट टाइम दाइयों में आक्रोश है।  दाइयों ने शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कलक्ट्रेट पहुंची पार्ट टाइम दाइयों ने मांगों का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में स्वराजी देवी, माला , सांवली, दर्शनी, फूल देई, प्रेमा, बसंती देवी, चंद्रभागा, भुवना देवी, पिंगला देवी, मुन्नी, प्रेमा, खुशी, राधेश्वरी, ऐला, फगंणी, चांफुली, बसंती, जीत सिंह राणा आदि शामिल रहीं।