Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 12:00 am IST

नेशनल

आखिर भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन का कार्यकाल क्यों हुआ कम, क्या है पूरा मामला...?


पर्यावरण मंत्रालय ने प्रसिद्ध जीव विज्ञानी और भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन वाई वी झाला के कार्यकाल को एक साल के लिए कम कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी 2022 को वाई वी झाला की सेवानिवृत्ति पर सरकार ने दो साल का सेवा विस्तार दिया था। लेकिन पुराने आदेश को वापस लेते हुए झाला के सेवा विस्तार को एक साल के लिए कम कर दिया गया है। मतलब सरकार के नए आदेश के मुताबिक, इस साल 28 फरवरी से झाला रिटायर हो गए हैं।

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि, झाला की तत्काल सेवानिवृत्ति से होने वाली वैकेंसी को वैज्ञानिकों की भर्ती की चल रही प्रक्रिया के जरिए भरा जाएगा।बताते चलें कि, वाई वी झाला प्रसिद्ध जीव विज्ञानी हैं और भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन रह चुके हैं। 2009 से लगातार वह केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के साथ काम कर रहे थे। सरकार की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना के लिए तकनीकी आधार भी झाला ने ही तैयार किया था।