Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 3:39 pm IST

राजनीति

पुष्कर सिंह धामी के सामने दो मिथक तोड़ने की चुनौती


भाजपा ने उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के लिए 59 प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतार दिया  गया है।वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट खटीमा से मैदान में उतारा गया है। साथ ही धामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का युवा चेहरा हैं। बताया जा रहा है की पुष्कर के सामने दो अहम मिथकों को तोड़ने की दुष्कर चुनौती है। सियासी जानकारों के अनुसार, उनके नेतृत्व में ये दोनों मिथक तोड़ने में पुष्कर कामयाब हुए तो फिर भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। आपको बता दें ली पहला मिथक मुख्यमंत्री से ही जुड़ा है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुए चार विधानसभा चुनाव का इतिहास रहा है कि इनमें मुख्यमंत्री रहते हुए जिस राजनेता ने चुनाव लड़ा, उसे पराजय का सामना करना पड़ा। जिसका  उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी और हरीश रावत   हैं।