Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Apr 2023 11:02 am IST


अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, मुनिकीरेती के पास हुआ हादसा


ऋषिकेश : ऋषिकेश मुनिकीरेती के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की मौत की खबर है।थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।हादसे में घायल हुए सभी लोगों  को 108 के माध्यम से  ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।