Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 11:48 am IST

अपराध

रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज


रुड़की:  होली के दिन रुड़की में रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में बदल गया। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के पनियाला वाला रोड पर स्थित एक गोशाला में घुसकर रंग लगाने के मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें कुछ युवकों ने गोशाला कर्मचारी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। जिसमें दो लोग चोटिल हो गए। इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने नौ व्यक्तियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपित हमलावरों की तलाश कर रही है।