Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 25 Apr 2023 7:30 am IST


UP, दिल्ली-एनसीआर के श्रद्धालु हो जाएं सावधान, पूर्णागिरि धाम में दर्शन के दौरान तीथ यात्री हो सकते हैं परेशान


यूपी, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों से पूर्णागिरि धाम में दर्शन को जाने वाले तीर्थ यात्री अलर्ट हो हो जाएं। धाम में दर्शन के दौरान तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो सकती है। हलांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि तीर्थ यात्रियों की समस्या का हरहाल में हल निकाला जाएगा।  

पारा चढ़ने के साथ ही पूर्णागिरि धाम में पानी को लेकर परेशानी बनी हुईहै। सिद्ध मोड़ से मुख्य मंदिर के बीच पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है।इस वजह से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुजारियों ने पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है। 

गर्मी शुरू होते ही पूर्णागिरि में पानी की समस्या सामने आने लगी है। सिद्ध मोड़ से मुख्य मंदिर के बीच पानी की ठीक से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी आदि ने बताया कि मुख्य मंदिर के आस-पास पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। बताया कि पानी सप्लाई करने वाले जल संस्थान के कर्मचारी ठीक से पानी की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं।