Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Aug 2022 5:35 pm IST


चूनौतियों से जूझते है पहाड़ में पत्रकार : टम्टा


प्रेस क्लब थराली की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मौके पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं पहाड़ जैसी हैं। इनके निराकरण के लिए राज्य सरकार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में प्रेस क्लब संरक्षक जयवीर मनराल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष राकेश सती, उपाध्यक्ष रमेश जोशी, सचिव संजय कंडारी, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह रावत सक्रिय सदस्य मोहन गिरी, गिरीश चंदोला, हरीश जोशी को शपथ दिलाई।