Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Apr 2023 2:20 pm IST

नेशनल

लोकनृत्य बिहू और पारंपरिक संगीत से बढ़ाया असम का मान, गिनीज वुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज...


असम में आज रंगाली बिहू मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर पहले ही एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। उन्होंने असम को पहला एम्स समेत 14,300 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। 

वहीं बिहू की पूर्व संध्या पर असम के पारंपरिक बिहू नृत्य ने दो नए कीर्तिमान रचे हैं। दरअसल, रंगाली पर्व के अवसर पर लोकनृत्य बिहू और पारंपरिक संगीत ने गिनीज वुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। गुवाहाटी स्थित सरुसजई स्टेडियम में बिहू नृत्य और ढोल की परफॉर्मेंस हुई। बिहू कलाकारों ने दो अलग-अलग विश्व कीर्तिमान स्थापित किए। 

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विट करके इसके लिए पूरे असम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, आज हमने दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किए। गुवाहाटी के सरुसाजई में दो विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान 11,304 बिहू नासनियों और ढोलियों का इससे पहले एक साथ इस तरह का बिहू नृत्य कहीं नहीं हुआ। यह ऐतिहासिक पल है। हमने नया कीर्तिमान रचा है।
 
उन्होंने कहा कि, हमारे युवा साथियों ने कर दिखाया। यह एक तरह से टीमवर्क है। इतनी बड़ी संख्या में नृत्य करते देखना ही मन को गदगद करने वाला था। 2548 धुलिया ने इसमें हिस्सा लिया। इससे पहले 1356 ढोल का जो रिकॉर्ड था, उसे आज हमारे युवाओं ने तोड़ दिया। आज 2,548 ढोलियों ने ढोल बजाकर भी विश्व कीर्तिमान कायम किया।