Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Mar 2023 3:00 pm IST

राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बरसी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री ने कहा- राहुल है विवादों की आंधी...


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा पर विवाद खत्म होते नजर नहीं आ रहा है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर लगातार राहुल गांधी घिरते नजर आ रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने राहुल पर निशाना साधा है। यहां तक कि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बता डाला। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

ठाकुर ने आरोप लगाया कि, अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जवानों के शहीद होने पर वो कहते हैं कि, कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी ने भारत की तस्वीर को जो गलत तरीके से पेश किया है। स्पष्ट है कि वह किसी अन्य देश के लिए एजेंडा चला रहा हैं। मैं आगामी सत्र में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, क्योंकि यह बार-बार हो रहा है।