Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Nov 2022 10:00 am IST


कब है गुरु नानक जयंती? जानिए गुरु पूरब का इतिहास


हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष ये पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। सिख धर्म के अनुयायियों के लिए गुरु नानक काफी खास होती है। इसी कारण इसे गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस दिन गुरु नानक देव का जन्म हुआ था।  वर्ष 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। इसी कारण इस दिन देश -विदेश के कोने-कोने में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जानिए गुरु नानक जयंती का इतिहास और तिथि।

गुरु नानक जयंती तिथि
इस साल गुरु नानक जयंती 8 नवंबर को मनाई जा रही है। बता दें कि इस साल गुरु नानक देव का 553वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

शुभ मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा आरंभ- 07 नवंबर सोमवार को शाम 04 बजकर 15 मिनट से। 
कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 08 नवंबर मंगलवार को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर। 

गुरु नानक जयंती का इतिहास
जानकारी के अनुसार माना जाता है कि गुरु नानक देव सिख धर्म के पहले गुरु हैं। 15 अप्रैल 1469 को गुरु नानक देव का जन्म तलवंडी ननकाना साहिब में हुआ था। इसी के कारण इन्हें नानक नाम से संबोधित किया जाता है। माना जाता है कि गुरु नानक देव ने ही सिख समाज की नींव रखी थी। इसी कारण उन्हें सिख धर्म का संस्थापक कहा जाता है। 16 साल की उम्र में गुरु नानक देव का विवाह लाखौकी नामक स्थान में रहने वाली सुलखनी नामक कन्या से हुआ था। इनके दो पुत्र श्रीचंद और लख्मीचंद थे। माना जाता है कि पुत्रों के जन्म के बाद गुरु नानक देव अपने साथियों के साथ तीर्थ पर निकल गए और भारत, अफगानिस्तान, फारस, अरब सहित कई देशों में भ्रमण करते हुए उपदेश देते थे। इन यात्राओं को पंजाबी में 'उदासियां' कहा जाता है।